मृत्यु क्या है? मृत्यु के समय क्या होता है? मृत्यु के
पश्चात क्या होता है? मृत्यु के अनुभव के बारे में
कोई किस प्रकार बता सकता है? मृत व्यक्ति
अपना अनुभव नहीं बता सकता, जिनका जन्म हुआ
है उन्हें अपने पिछले जन्म के बारे में कुछ याद नहीं,
कोई नहीं जानता कि जन्म से पहले और मृत्यु के
बाद में क्या होता है।
क्या पुनर्जन्म एक सच्चाई है? ड़ारविन के उत्पत्ति
के नियम के अनुसार जीवन एक कोशीय जीव से
शुरू होकर मनुष्य में पहुँचने तक विकसित होता है।
इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उसके बाद
में क्या होता है। दादाश्री वैज्ञानिक तरीके
से पुनर्जन्म के बारे में समझाते हैं।
आत्मा के अस्तित्व में विश्वास के बिना
पुनर्जन्म को कैसे समझा जा सकता है? जब आत्मा
का स्वरूप समझ में आ जाएगा तो सभी पहेलियाँ
सुलझ जाएँगी। पहले आत्मज्ञान प्राप्त कर लें और
उसके बाद सभी पहेलियाँ सुलझ जाएँगी।
आत्मा कभी भी मरता नहीं है, लेकिन जब तक आप
आत्मभाव में नहीं आ जाते, आपको मृत्यु का डर
बना रहेगा।
जब मृत्यु के बारे में सभी तथ्य पता चल जाएँगे, तो
मृत्यु का डर गायब हो जाएगा। मृत्यु के रहस्य
जानने के लिए पढ़ें..
No comments:
Post a Comment